साई सुदर्शन-शुभमन गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1; टूटा अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, मई 22 -- गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से रौदा। जीटी ने पहले बैटिंग करते हुए 229 रन बोर्ड पर लगाए। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (84) और शुभमन गिल (64) का अहम रोल रहा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी। इसके बाद जोस बटलर ने आकर 27 गेंदों पर धुआंधार अंदाज में 57 रन बनाए, जिसके दम पर जीटी की टीम सीएसके के सामने 230 रनों का टारगेट रखा पाई। इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम मात्र 13.4 ओवर में 140 के स्कोर पर निपट गई। सीएसके की यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है, इसी के साथ उनका आईपीएल 2026 में भी सफर समाप्त हो गया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस शतकीय साझेदारी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.