काशीपुर, मई 20 -- काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) काशीपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बॉक्सर कपिल पोखरिया का चयन एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हुआ है। खटीमा निवासी कपिल 90 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से खेल प्रेमियों और साई केंद्र में खुशी का माहौल है। साई के बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि कपिल ने दिसंबर 2021 तक साई सेंटर काशीपुर में प्रशिक्षण लिया था। वर्तमान में वह कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स तथा 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए कपिल का चयन हुआ है। कोच सिकंदर पटेल ने इसे साई काशीपुर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। बॉक्सिंग कोच मुकेश बेल...