वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। भारतीय खेल प्राधिकरण के महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन महमूरगंज प्रशिक्षण केंद्र खुशी शर्मा चयन हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि 12 से 13 मार्च को चयन ट्रायल हुआ था। इसमें एक जनपद एक खेल के तहत खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा की छात्रा खुशी शर्मा का चयन प्रशिक्षण केंद्र में हुआ है। वाराणसी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि खुशी शर्मा खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक गोरख यादव की देखरेख में नियमित अभ्यास करती हैं। यह भी पढ़ें- बीएचयू वाराणसी के प्रशिक्षण केंद्र में दो महिला मुक्केबाजों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...