नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- रणबीर कपूर की 'रामायण' में एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके रोल को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हाल में यश ने इवेंट में बातचीत के दौरान ऑडियंस से रिक्वेस्ट की वो साई के किरदार को प्यार करें। अब एक्ट्रेस ने भी यश से उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्मों को लेकर सवाल कर दिया है। इसका जो जवाब सामने आया वो हर यश फैन को सुनना चाहिए।इसलिए रोमांटिक फिल्म नहीं कर रहे हैं यश न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी ने एक प्रमोशनल इवेंट में बातचीत के दौरान फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश से एक खास सवाल पूछ लिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं यश से पूछना चाहती हूं कि वो से अपनी छोटी रोमांटिक लव स्टोरीज लेकर वापस कब आएंगे।' इसके जवाब में यश ने कहा, 'मैं बड़ी फिल्में बनाना चाहता हूं क्योंक...