लातेहार, फरवरी 7 -- चंदवा प्रतिनिधि। स्थानीय साई नर्सिंग होम परिसर में रविवार, 8 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रोहित त्रिपाठी ने बताया कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ व्यक्तियों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सके। चिकित्सक डॉ. सरिता ने बताया कि रक्तदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से शिविर के दिन बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.