नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विराट कोहली की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 7 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन बनाए। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 44 गेंद में 81 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के 10 अंक हो गए हैं, जबकि गुजरात ने चौथा मुकाबला गंवाया है।कोहली की दमदार पारी 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.