साई के मुक्केबाज ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक
काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर। साई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुक्केबाज अविरल गुप्ता ने यूपी सब जूनियर बालक स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगा। 9 से 13 जून तक स्पोर्ट्स स्टेडियन सहारनपुर में यूपी स्टेट बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें 35 किलोभार वर्ग में अविरल गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। अविरल का 22 से 27 जून तक जालंधर पंजाब में होने वाली सब जूनियनर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिये चयन हुआ है। उपलब्धि पर साई प्रभारी अनिल, कोच और स्टाफ बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.