लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित साई सेंटर के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी धाक जमाई है। सेंटर के चार प्रतिभाशाली पैरा पावरलिफ्टरों का चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी एक से 12 अप्रैल तक बैंकॉक ( थाईलैंड) में आयोजित होने वाली एशिया ओसियाना पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साई सेंटर के कोच गोपाल भाई शर्मा ने इस चयन को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने बताया कि मात्र दो साल पहले लखनऊ साई सेंटर में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत पैरा पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग शुरू की गई थी। वर्तमान में यहां देश भर से चुने गए सात खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, जिनमें से पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर चुके हैं।चयनित खिलाड़ियों की सूची:अजय पटेलिया: जूनियर वर्ग (59 किग्रा), सोनम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.