साईबर थानाध्यक्ष ने ठगी की एक लाख रुपए खाते में लौटवाई
हाजीपुर, सितम्बर 28 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता साईबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी चांदनी कुमारी की तत्परता से करताहा थाने के गुरमिया गांव निवासी नीरज कुमार की साइबर ठगों के द्वारा ठगी की बड़ी राशि में एक लाख दो रुपए उनके खाते में लौटाई गई। इस संबंध में नीरज कुमार ने साईबर थाने में विगत 05 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया गया था की उनके खाते से साईबर ठगो के द्वारा व्हॉटस एप्प पर लिंक के माध्यम से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। साईबर थाना वैशाली द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बंधित बैंक एवं तकनीकि माध्यम से समन्वय स्थापित कर तथा लगातार प्रयासों के फलस्वरूप ठगी की गई राशि में से 1,00,002 रू. आवेदक के खाते में वापस करा दिया गया। घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.