चतरा, दिसम्बर 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। साइबर क्राइम के ठगी के मामले में हजारीबाग पुलिस ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें से दो युवक चतरा के राजपुर के हैं। इसमें शिवनंदन सिंह सिमराडीह गांव का और दूसरा फरियाद अंसारी, बेदौली नावाडीह गांव दोनों थाना राजपुर जिला चतरा का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के गुप्त सूचना पर हुई। बताया गया कि कुछ व्यक्ति फर्जी संस्था मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को बड़े पैमाने पर पैसे की ठगी प्रतिबिंब एप के माध्यम से की जा रही है। तथा उस व्यक्ति का लोकेशन विनोबा भावे नगर सिंदूर है, इस पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.