घाटशिला, मार्च 12 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र में मुख्य शहर अवस्थित राम मंदिर के समीप घर से साईबर ठगी मामले में सीआईडी रांची की टीम ने घाटशिला पुलिस के सहयोग से रोहित जैन (37वर्ष) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जमशेदपुर से भी दो युवको को गिरफ्तार किया गया है। रोहित जैन पर साईबर थाना रांची में तीन करोड़ से भी ज्यादा के ठगी करने का मामला दर्ज था। घाटशिला मेन रोड से इस तरह के गिरफ्तारी होने से यह घटना पुरे शहर में चर्चा का विषय बना है। फिलहाल रोहित जैन को सीआईडी की टीम अपने साथ लेकर इनके साथ जुड़े कई अन्य लोगो के गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। बताया जाता है कि साईबर ठगी की मामले सिर्फ झारखंड से ही नही कई अन्य राज्य से भी जुड़ा है। घाटशिला निवासी रोहित जैन सुजी और मैदा का हॉल सेलर व्यापारी की काम करते थे। इस धंध...