हाजीपुर, दिसम्बर 9 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर पुलिस ने सोमवार की देर रात साईन पेट्रोल पंप लूटकांड में फरार चल रहे तीसरे अपराधी को धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी जतकौली पुल के पास से हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक झाड़ी से नोजलमैन का बैग भी बरामद किया है। 16 नवंबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने साईन गांव स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए दोनों नोजलमैन से हथियार के बल पर उनके कैश भरा बैग लूट कर फायरिंग करते हुए निकल गए थे। इस कांड में एक सप्ताह पहले घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को धर दबोचा था। तथा तीसरे की तलाश थी। इस लूटकांड में पुलिस ने पहले ही दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना के लुकी नन्दलालपुर निवासी शंकर राय का पुत्र सुकेस कुमार है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.