साईन के सब्जी व्यापारी की हत्या के बाद क्षत-विक्षत शव फेंका
हाजीपुर, मार्च 25 -- पटेढ़ी बेलसर । सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव के रहने वाले एक सब्जी व्यापारी की बुधवार की भोर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका क्षत-विक्षत शव घर से 2 किमी दूर मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत राजरामपुर गांव के एक खेत में बुधवार को सुबह बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से साईन गांव के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत सब्जी व्यापारी साईन गांव निवासी स्व. सुरेंद्र राय का 35 वर्षीय पुत्र रामबाबू राय था। वह सब्जी का कारोबार करता था और प्रतिदिन की तरह सुबह उठकर दूसरे गांव सब्जी खरीदने चला जाता था। सरैया पुलिस सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है। वहीं इस घटना से साईन गांव के लोग काफी मर्माहत है। मृत सब्जी व्यापारी रामबाबू काफी मिलनसार व्यक्ति था। उसकी पत्नी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.