साईना परवीन बनीं मिस फ्रेशर, आशुतोष यादव बने मिस्टर फ्रेशर
बहराइच, सितम्बर 29 -- तेजवापुर, संवाददाता । डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सबलापुर में मंगलवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं का सीनियर्स ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी , नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी,वाईस प्रिंसिपल संगीता पाल व एकाउंट मैनेजर नीलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने डांस, गीत, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। जीएनएम प्रथम बैच की साईना परवीन को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि बीएससी नर्सिंग प्रथम बैच के आशुतोष यादव को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला। यह भी पढ़ें- Haridwar News: फ्रेशर्स पार्टी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.