जहानाबाद, मार्च 5 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में गुरुवार की देर शाम रास्ते में गाड़ी के पास नहीं देने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि गांव में सड़क किनारे दिलीप साव के रिश्तेदार के खड़ी चार चक्का वाहन के कारण दूसरे वाहन को पार करने में दिक्कत होने और वाहन को साईड देने में देरी होने के कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि मारपीट की सूचना पाकर जब-तक पुलिस पहुंचती तबतक दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो चक्र हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा दो चक्र फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। घटना के बाद सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ नोआवां स्थित घटना स्थल पहुंच मामले की जांच की। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रास्ते में गाड़ी पास ...