साईगांव में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी
बहराइच, जून 11 -- तेजवापुर, संवाददाता । विकासखंड फखरपुर के साईगांव स्थित सामुदायिक शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे लोगों को खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ता है। रजनीश पांडेय, बजरंगी गौतम, राजू, बब्लू, संजय और नरेंद्र ने बताया कि कभी-कभार ही शौचालय खोला जाता है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे शौचालय बंद मिला और मुख्य गेट पर ताला लटक रहा था। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने शौचालय का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके और स्वच्छ भारत मिशन के उद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.