साईक्लिंग: विवेक, समीर, अंकिता व सुधा का अव्वल प्रदर्शन
पाकुड़, जून 24 -- जिला प्रशासन एवं जिला ओलंपिक संघ, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह के दूसरे दिन बैंक कॉलोनी स्टेडियम, पाकुड़ में जिला स्तरीय साइकिलिंग एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार तथा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दु गांगुली एवं सचिव रणवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.