साईकिल से गिरकर घायल हुए छात्र की ईलाज कराने के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लातेहार, जून 12 -- बेतला प्रतिनिधि। साईकिल से गिरकर घायल हुए छात्र हुसैन अंसारी पिता गुलशेर आलम उम्र 10 वर्ष ग्राम अखरा की मौत बीते बुधवार की देर शाम ईलाज कराने के दौरान मेदिनीनगर अस्पताल में हो गई। बाद में शव को घर लाकर परिजनों ने गुरुवार को जनाजे की नमाज अदा कर स्थानीय कब्रिस्तान में मिट्टी-मंजिल किया। परिजनों के मुताबिक हुसैन अपनी सगी बहन नाजिया खातून के साथ चिलचिलाती धूप में बीते बुधवार को ट्यूशन के लिए साईकल से ग्राम पोखरीकला जा रहा था। इसी दौरान चौफाल के पास अचानक माथा में चक्कर आने से वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में परिजन उसे ईलाज कराने मेदिनीनगर अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर हुसैन का ईलाज कर ही रहे थे कि उसने अचानक दम तोड़ दिया। इधर नाबालिग छात्र हुसैन की हुई असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.