सहारनपुर, अप्रैल 8 -- मंगलवार रात कस्बे में साइकिल की दुकान में आग लगने लाखों रुपए का सामान जल खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार गई। गागलहेड़ी निवासी विपिन देहरादून रोड पर साइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे सफाई कर्मी के द्वारा सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी प्रकार दुकान में लगी आग को बुझाया गया। दुकान के गल्ले में करीब 45 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी और दुकान में साइकिल, स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब काउंटर आदि कीमत करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है।------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...