साईं सेंटर के मुक्केबाज ने जीते रजत पदक
काशीपुर, जून 9 -- काशीपुर। राज्य स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण साई के बॉक्सर उत्कर्ष शर्मा ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 1 से 3 जून तक दौसा राजस्थान में जूनियर बालक राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया था। इसमें साई काशीपुर के बॉक्सर उत्कर्ष ने 46 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर रजत पदक हासिल किया है। वह करीब दो महीने से साई सेंटर काशीपुर में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- साईं सेंटर के मुक्केबाज ने जीते रजत पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.