छपरा, अप्रैल 26 -- फोटो:13 प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित साईं-शाह समाज के सम्मेलन मंच पर उपस्थित अतिथिगण छपरा, एक संवाददाता। शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में रविवार को साईं-शाह समाज का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान को लेकर व्यापक मंथन हुआ।सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष ई. दानिश होसाम ने कहा कि साईं-शाह समाज आज भी उपेक्षित स्थिति में जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज की समस्याओं का समाधान निकालने के साथ-साथ नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता पर विशेष ध्यान देने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: प्रधानमंत्री के मन की बात का 133वां एपिसोड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.