सासाराम, मार्च 29 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव सरोवर तालाब परिसर में रविवार को श्री साईं वार्षिक महोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साईं पालकी यात्रा के साथ हुई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और साईं बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...