साईं लोक कॉलोनी में 63 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
देहरादून, अगस्त 18 -- फोटो देहरादून। साईं लोक कॉलोनी में मंगलवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद समर्पण संस्था की ओर से आयोजित शिविर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमद्वार की चिकित्सा टीम ने घरों में साफ-सफाई का काम करने वाली महिलाओं की स्वास्थ्य और रक्त जांच की। समाजसेवी डॉ. रेनू शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में कुल 63 कामकाजी महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने महिलाओं को एनीमिया से बचाव और पोषण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम, ओआरएस और जिंक की गोलियां वितरित की गईं। साथ ही पोषण के लिए गुड़-चना और स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Roorki News: छात्र-छात्राओं ने शिविर में हीमोग्लोबिन की जांच कराई कार्यक्रम में संजय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.