चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त चक्रधरपुर नगर के थाना रोड स्थित साईं मांटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा पांचवीं पास 45 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इसके लिए शनिवार को विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए क्षणों, अनुभवों और ज्ञान को साझा किया। वहीं समारोह में विद्यालय के संस्थापक सह निदेशक केशव मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधन में प्राप्त संस्कारों का अनुसरण कर नए विद्यालय में सभी गतिविधियों में लीडर बनकर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि खुद पर भरोसा और सपनों को जिंदा रखें। गलत संगति से बचेंगे तो रास्ता नहीं भटकेंगे और सफलता जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.