पूर्णिया, अप्रैल 22 -- रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली के बिरौली बाजार स्थित नव निर्मित साईं महावीर मंदिर में प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, कुमारी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचीं। वहां से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के साथ मंदिर स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते जयघोष और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- सुपौल : कलश शोभायात्रा में 551 महिलाएं हुईं शामिल आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.