भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री साईंनाथ विश्वशांति संस्थान ट्रस्ट की वार्षिक बैठक शुक्रवार को संस्था के कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. पवन राम केडिया ने की। बैठक में 16 एवं 17 फरवरी को साईं धाम, चौखड़ी पीरपैंती में आयोजित होने वाले दो दिवसीय साईं मंदिर स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सदस्यों को सौंपी गई है। बैठक में संस्था सचिव डॉ. प्रवीण, कोषाध्यक्ष संजय बाजोरिया, बरमेश्वर राय, मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह, अनुज सिंह, अशोक कुमार, विवेक, फिरोज, गजेंद्र सिंह, प्रमोद, मुकेश सहित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.