अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सारसौल स्थित सिद्धपीठ साईं मंदिर पर गुरुवार को फागोत्सव मनाया गया। साईं बाबा के भक्तों ने बाबा के श्री चरणों में राधा-कृष्ण के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक संदीप नक्षत्र, अमित उपाध्याय की टीम ने संगीत की मधुर धुन के बीच गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरुआत की। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन सुन श्रद्धालु भक्ति रस से सराबोर हो गए। इस बीच होली के गीत और मल्हारों का क्रम चलता रहा। फिर यहां राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी साईं भक्तों ने जमकर होली खेली। साथ ही नृत्य किया। इस दौरान यहां राधा रंगीली बताए गई रे बरसाने की छोरी समेत कई भजन हुए। होली महोत्सव में मंदिर कमेटी के उन पदाधिकारियों और सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया ग...