दुमका, जनवरी 20 -- दुमका। प्रतिनिधि। दुमका के ननकू कुरुवा स्थित शिरडी धाम साईं मंदिर का 13 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी हो गई है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 फरवरी को पूरे विधि-विधान व अनुष्ठान पूर्वक वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। तैयारियों के मद्देनजर रविवार को मंदिर परिसर में प्रो.मदनेश्वर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कई अहम प्रस्ताव लिए गए। तय किया गया कि 15 फरवरी को प्रात: 6 बजे काकड़ आरती का आयोजन होगा। मध्याह्न आरती 12:00 बजे होगी और इसके उपरांत महाभोग में तैयार शाही खिचड़ी का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण होगा। इस दिन मंदिर को भव्य विद्युत एवं फूलों की साज सज्जा से सजाया जाएगा। साईं मंदिर के सा...