रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। पुंदाग स्थित साईं मंदिर का 16वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे काकड़ आरती और 6 बजे बाबा के शाही स्नान से हुई, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई। समारोह में विधायक नवीन जायसवाल ने भी शिरकत की और बाबा का आशीर्वाद लिया। दोपहर 12 बजे मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संध्या काल में भव्य पालकी यात्रा और विशेष आरती का आयोजन हुआ। देर रात तक चले भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन को सफल बनाने में रंजन पांडेय, अनिल सिंह, डॉ. अमर कुमार भट्टाचार्य और मधुसूदन प्रसाद समेत मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: साई मंदिर में कल से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव, निकलेगी पालकी शोभायात्रा...