नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शिरडी वाले साईं बाबा से जुड़े अपमानजनक और भड़काऊ कंटेंट को वायरल होने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विवादित कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और यदि इसे ऑनलाइन रहने दिया गया तो यह तेजी से फैल सकती है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि यह निर्णय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की शिकायत अपील समिति द्वारा 13 अगस्त को लिया गया था। समिति ने यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के उस पूर्व आदेश के अनुपालन में उठाया, जिसमें सरकार को सात दिनों के भीतर इस विवादित कंटेंट को हटाने पर फैसला लेने का निर्द...