आजमगढ़, फरवरी 7 -- बरदह। क्षेत्र के महुवारी में शनिवार को साईं बाबा की मूर्ति की स्थापना श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। साईं बाबा की मूर्ति को ठेकमा बाजार में भ्रमण कराते हुए मंदिर परिसर में लाया गया। जहां विधि-विधान से पूजा-पाठ और प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। मूर्ति स्थापना के उपरांत बालक बसंत गिरि सुरदास बाबा ने मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर साईं बाबा मंदिर का विधिवत उद्घाटन किये। वातावरण साईं राम के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पंकज, विनोद सोनकर, हीरालाल, श्याम बहादुर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.