जमशेदपुर, फरवरी 2 -- साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोराबांधा, टेल्को स्थित "श्री शिवालय" में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए एक दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न होगा। भक्तगण व्यक्तिगत एवं सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग ले सकते हैं। रुद्राभिषेक के पश्चात शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक चार पहर की विशेष पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.