साईं नाथ यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाने का आरोप
आगरा, अगस्त 20 -- साईं नाथ एजूकेशनल ट्रस्ट आगरा ने साईं नाथ यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों के साथ धोखाधड़ी और संस्थान की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रस्टी चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि झारखंड के रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश, परिणाम और अन्य आधिकारिक सूचनाएं जारी की जाती हैं। शिकायत के मुताबिक अज्ञात लोगों ने यूनिवर्सिटी के नाम पर प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करते फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली। आरोप है कि वेबसाइट के जरिए छात्रों को गुमराह कर उनसे पैसे लिए जा रहे हैं। साथ ही फर्जी परिणाम दस्तावेज दिखाकर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित किया जा रहा है। ट्रस्ट ने कहा कि साइबर ठगी से छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.