साईं धाम यात्रा को ले भारत गौरव रवाना
बगहा, सितम्बर 1 -- बेतिया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यात्रियों के लिए विशेष 'ज्योतिर्लिंग एवं श्री साईं दर्शन' धार्मिक यात्रा को लेकर मंगलवार को बेतिया रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को क्षेत्रीय प्रबंधक पटना आइआरसीटीसी कन्हैया लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यह यात्रा 8 रात और 9 दिनों की होगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें उज्जैन में महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में श्री साईं बाबा मंदिर आदि के दर्शन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.