मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- साईं धान फाउंडेशन गुरुग्राम द्वारा शहर में 140 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। यह पहल टीबी मरीजों के बेहतर इलाज और पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें और उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस अवसर पर साईं धान फाउंडेशन के सुशील और सुनीता ने स्वयं पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्त्रम में टीबी विभाग से डॉ. लोकेश चंद गुप्ता, विपिन शर्मा, हेमंत यादव, रुचिर, संजीव और अभिषेक भी मौजूद रहे। टीबी के उपचार और पोषण को लेकर डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह पहल टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत की जा रही है। अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी स्वास्थ्य देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को दी गई पोषण पोटली में दाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.