साईं किडीज स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वंतत्रता दिवस
आगरा, अगस्त 17 -- कालिंदी विहार स्थित साईं किडीज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूनम सिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने साथ में राष्ट्रगान गाया। तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और समूह नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने तालियां बजाकर बाल कलाकारों की हौसला अफजाई की। समापन पर स्कूल प्रबंधक योगेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पायल शर्मा, पूनम और रजनी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- Kanpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.