चतरा, अगस्त 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 2032 तक मिला पुन: एफिलिएशन (सम्बद्धता) मान्यता मिला। दिल्ली से आई टीम ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम शिक्षकों की गुणवत्ता, सांस्कृतिक, अनुशासन एवं विद्यालय की भवन को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली की टीम ने मान्यता को बढ़ाते हुए पुन: एफिलिएशन मान्यता 2032 कर दिया है। एफिलिएशन मान्यता मिलने पर विद्यालय के निदेशक प्रकाश राम व प्रिंसपल एचजी तिवारी ने खुशी जाहिर की और मेंबर्स के प्रति आभार जताते हुए बताया गया कि प्रखंड का यह एकमात्र मान्यता प्राप्त इकलौता विद्यालय है, जहां कई आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां स्मार्ट क्लास की सुविधा, डिजिटल लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरे लगा कैम्पस, खेल मैदान, सुसज्जित भवन, कंप्यूटर, पेंटिंग की शिक्षा दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...