रांची, जुलाई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। साईंनाथ विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो एसपी अग्रवाल को भारतीय सेना और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की अनुशंसा पर भारत सरकार की ओर से कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण, अनुशासन, नेतृत्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट व दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मेजर जनरल रविंदर सिंह, एडीजी, एनसीसी, बिहार-झारखंड और ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर ने प्रो एसपी अग्रवाल को अशोक चक्र व स्टार बैज लगाकर सम्मानित किया और मानद रैंक व राजपत्र प्रदान किया। मौके पर प्रो अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना व एनसीसी से जुड़ना अपने आप में सम्मान की बात है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना व एनसीस...