रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। साईंनाथ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एवं मैकानिकल) के अंतिम सेमेस्टर के 31 विद्यार्थियों का चयन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ। संसेरा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित प्लसमेंट ड्राइव में चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति पुणे में की जाएगी, जहां उन्हें 3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो एसपी अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण व विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिणाम है। प्लेसमेंट ड्राइव के संचालन में डिप्लोमा इंजीनियरिंग विभाग के प्राचार्य डॉ एहसान रब्बानी, प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ वीरेन्द्र गोस्वामी व सहायक रजिस्ट्रार सुबोध सिन्हा का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.