साईंनाथ विवि के बीसीए के 18 छात्रों का चयन
रांची, मई 10 -- रांची। साईंनाथ विश्वविद्यालय के बीसीए के 18 विद्यार्थियों का चयन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव से प्रतिष्ठित आईटी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट संस्था क्यूस्पाइडर्स बेंगलुरु में हुआ है। कंपनी ने एचआर मौमिता दास, बिजनेस मैनेजर भारती वीएस द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। चयनित विद्यार्थियों को Rs.6.26 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया गया है। कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। साईं नाथ विश्वविद्यालय उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम, निरंतर प्रशिक्षण और प्रभावी मेंटरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.