साईंनाथ मन्दिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
जौनपुर, जून 2 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के दक्षिण ऐतिहासिक सारनाथ (साईंनाथ) महादेव मंदिर पर पुरुषोत्तम मास में सोमवार को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान मौजूद रहे। जनपद मुख्यालय से सुल्तानपुर रोड पर करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक साईंनाथ (सारनाथ) मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यह भी पढ़ें- भगवान शिव का 1008 कमल पुष्प से रुद्राभिषेकमंदिर का महत्व मन्दिर के अंदर स्वतः प्रकट हुआ शिवलिंग का दर्शन भक्तों के लिए काफी महत्व रखता है। किंवदंतियों के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद के गौराबादशाहपुर निवासी सत्यनारायण कसौधन ने रात्रि में स्वप्न देखा कि उक्त स्थान पर शिवलिंग जमीन फाड़कर निकला है। स्वप्न की बात को आदेश मान कर रात्रि के अर्ध पहर में कसौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.