दुमका, मार्च 27 -- दुमका। शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री बजरंगबली लोकनाथ साई मंदिर में वीर बजरंगबली का पूजन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साईनाथ की भव्य एवं पवित्र पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन मंदिर प्रांगण में जाकर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वीर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारे लगाए। मंदिर प्रांगण में साईनाथ की पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.