कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। वासुदेव साईं विश्व सेवा संस्थान ने आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में संगीतमयी श्री साईंकथा का आयोजन किया। साई कथा वाचक शुभ्रम बहल ने साईंनाथ की करुणा और प्रेम की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि साईंनाथ अपने भक्तों से इतना प्रेम करते हैं कि कई जन्मों के माता-पिता मिलकर भी उसकी तुलना नहीं कर सकते। साईं कथा श्रवण से जीवन में परिवर्तन आता है। उन्होंने बताया कि बाबा का प्राकट्य जिस नीम के वृक्ष के नीचे शिरडी में हुआ था, उसके पत्ते मीठे हो गए। व्यासपूजन पंडित सुरेश शुक्ला व सतीश चंद्र मिश्रा ने किया। यहां कुमकुम स्वरूप, विनोद बहल, सोनिया अरोड़ा, मंजू मुलानी, सुमंगला शुक्ला, दीपा वातवावनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.