आगरा, मई 25 -- कस्बा के जगदीश स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चल रहे एबीवीपी के साप्ताहिक छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर में तीसरे दिन छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं तकनीकी विकास की जानकारी दी गई। एसआई विक्रम सिंह एवं उनकी टीम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी कॉल आने पर तुरंत फोन काटें। बैंक अकाउंट ब्लॉक होने के नाम पर आने वाले एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेजेस में दिए गए लिंक्स को न खोलें। आरक्षी कुमकुम देवी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित ने सभी का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी इस दौरान विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित, मेघा राठौर, स्नेहा गोस्वामी, रिया गौर...