नई दिल्ली, जून 14 -- हार्ट अटैक (Heart Attack) अब केवल अधिक उम्र के लोगों तक सीमित नहीं माना जाता और कम उम्र में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, कई लोग शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं देते। सीने में दर्द, भारीपन जैसे लक्षण हार्ट अटैक से पहले बिल्कुल आम हैं लेकिन शरीर कुछ ऐसे भी संकेत देता है, जो देखने में बिल्कुल हल्के लगते हैं। मान लीजिए आपकी स्किन पर कुछ धब्बे, पिंपल्स दिख रहे हैं, तो आप इन्हें स्किन प्रॉब्लम समझकर इग्नोर कर देंगे। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि कई लक्षणों को लोग ऐसे ही नजरअंदाज कर देते हैं और फिर अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। एरिजोना बेस्ड कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जैक वॉल्फसन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ मामूली संकेत भी देता है, जिसे लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए...