महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले एसएसबी के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉयड की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया गया। ठूठीबारी में कमांडेंट डॉ. ललित देवरी ने डॉग स्क्वॉयड का भ्रमण एवं निरीक्षण कर कुत्तों की फिटनेस, सतर्कता और ऑपरेशनल तैयारी का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान समवाय में तैनात सभी डॉग स्क्वॉयड के कुत्तों के स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था, ग्रूमिंग, व्यवहार तथा स्वच्छता की बारीकी से जांच की गई। साफ-सफाई और रख-रखाव व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। कमांडेंट ने डॉग हैंडलरों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, डी-वॉर्मिंग और निवारक चिकित्सा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए।इस दौरान डॉग स्क्वॉयड द्वारा आज्ञाकारिता अभ्यास, गंध पहचान, खोज एवं ट्रैकिंग तथा प्रतिक्रिया एवं नियंत्रण से जुड़ा विशेष प्रद...