साइलेंट किलर उच्च रक्तचाप को लेकर शुरू किया जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, मई 18 -- रोटी बैंक, जीवन ज्योति एवं रेलवे इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। मानगो शंकोसाई, टाटानगर स्टेशन और बर्मामाइंस क्षेत्र में आयोजित शिविरों में सैकड़ों लोगों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की गई तथा उच्च रक्तचाप और डायबिटीज से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टाटानगर स्टेशन एवं बर्मामाइंस क्षेत्र में एसपी विश्वास और एके शाही की टीम ने अभियान का नेतृत्व किया। मानगो शंकोसाई क्षेत्र में रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति ने मोर्चा संभाला। अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, फास्ट फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- उच्च रक्त चाप को लेकर चलाया जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.