आगरा, जनवरी 23 -- शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के दौरान शुक्रवार की शाम छह बजते ही तेज व धीमी आवाज में साइरन बजते ही चिन्हित स्थानों पर बिजली गुल हो गई। मॉक ड्रिल के दौरान दो मिनट बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई। शुक्रवार की शाम शहर के बीएवी इंटर कालेज में ब्लैक आउट मॉकड्रिल से पूर्व डीएम प्रणय सिंह के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। शाम छह बजते ही शहर में तेज व धीमी आवाज में जैसे ही साइरन बजना शुरू हुआ तो चिन्हित स्थानों पर लोगों ने बिजली बंद कर दी। बिजली गुल होते ही इन क्षेत्रों में अंधेरा व सन्नाटा पसर गया। आल क्लीयर का साइरन बजते ही दो मिनट बाद फिर से बिजली बहाल कर दी गई। इस दौरान लोगों को खतरा के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.