मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- साइबर हेल्प डेस्क बुढाना ने 3 पीडितों की साइबर ठगों द्वारा धोखाधडी कर निकाली गयी धनराशि को वापस कराया है। बुढाना थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सोएब निवासी बुढाना ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके साथ अज्ञात आरोपियों ने साइबर ठगी करते हुए बैंक खाते से 36 हजार रुपए निकाल लिए है। साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस करा दी है। इसके अलावा मुर्शीदा निवासाी खाकरोबान काशीराम थाना बुढाना ने 5 हजार व संजीव शर्मा निवासी मास्टर कालोनी ने 30 हजार रुपए बैंक खाते से निकालने की शिकायत की थी। साइबर हेल्प डेस्क ने दोनों की धनराशि वापस करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.