साइबर हमलों से निपटने को 140 सैन्यकर्मी तैयार
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। भारतीय सेना के 140 सैन्यकर्मी अब दुश्मनों को साइबर अटैक का भी जवाब दे सकेंगे। साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर ये सैन्यकर्मी साइबर हमलों से निपटने के लिए तैयार हैं। इन सैन्य कर्मियों को आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब के वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षित किया है। ये सभी सैन्यकर्मी सेंट्रल कमांड के हैं, जिसमें सैनिकों से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। यह दूसरा बैच था, जिसमें 70 सैन्यकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मिसाइल, ड्रोन जैसे सीधे हमलों के अलावा साइबर अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए भारतीय सेना ने अब साइबर सुरक्षा की भी फोर्स बढ़ाना शुरू कर दिया है। आईआईटी कानपुर उनकी मदद कर रहा है। संस्थान के सी3आई हब की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण के दूसरे बैच में लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.